KCG
मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने के लिए पार्षद दीपक ने प्रदान की कुर्सियां

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ईतवारी बाजार क्षेत्र के सेवाभावी पार्षद दीपक देवांगन ने कृषि मंडी परिसर अमलीपारा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराई हैं।स्थानीय नागरिकों ने पार्षद दीपक देवांगन के इस जनहितकारी एवं सराहनीय सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से शोकाकुल परिवारों एवं अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उनके इस सामाजिक योगदान की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
