पॉलिटिक्स

दीनदयाल जयंती पर भाजपाइयों ने मंदिर और मस्ज़िद में की सफाई

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. दीनदयाल जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े भाजपाइयों ने छुईखदान में मंदिर और मस्ज़िद परिसरों की सफाई की, इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों ने सामूहिक अभियान चलाकर परिसर की स्वच्छता के लिए तन्मयता से सफाई की। ज्ञात हो कि जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा केसीजी के तत्वाधान में समाज के सभी वर्गों, समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर छुईखदान मस्जिद परिसर एवं जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। स्वक्छता अभियान के पश्चात पं.उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धावंदन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों, युवाओं, योग समिति, जगन्नाथ समिति, प्रेरणा संस्था, अल्प संख्यक मोर्चा, परिवार के सदस्यों द्वारा आदर शब्दांजलि अर्पित करते हुए देश और मानव समाज के लिए उनके कार्य और योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत जैन, प्रदेश मंत्री अल्प संख्यक मोर्चा रफीक खान, जिला उपाध्यक्ष मेहताब खान, महामंत्री अजय छाजेड़, गोलबाजार खैरागढ़ के पार्षद अजय जैन, अय्यूब सोलंकी, मंत्री शेख निजामुद्दीन, मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, धर्मेंद्र शांखला, पार्षद इमरान खान, पन्ना मंडावी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गुप्ता, दिलीप वैष्णव, समाजसेवी अशोक चंद्राकर, मोहन जंघेल, संजय महोबिया, मानिक श्रीवास, प्रेम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में नगर व वार्ड के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page