KCG

खैरागढ़ में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार बूथ स्तर पर मजबूती तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 9 जून से विधानसभा स्तरीय बैठकों का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खैरागढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश सहप्रभारी समर कुमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया, लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी, किसान प्रकोष्ठ दुर्ग के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र चंद्राकर तथा लोकसभा उपाध्यक्ष अशोक चौबे शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खैरागढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महासचिव श्याम मूर्ति नायडू, लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला सचिव जितेंद्र कुमार सोनी, मानपुर-मोहला प्रभारी चित्रा गुरुदेव, धनवंती मिश्रा, राजेश मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जंघेल, भागवत मरकाम, रामकुमार, तीजराम वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, राजीव यादव, गुनेश्वर वर्मा, श्यामलाल, मनहरण वर्मा, भरथरी वर्मा, जगतारण कुर्रे, निलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय मजबूत एवं जनहितैषी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page