
महामाईपारा वार्ड-9 में चबूतरे के पास चल रहा था 52 पत्ती का जुआ, पुलिस ने की कार्रवाई
गंडई। गंडई पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महामाईपारा वार्ड क्रमांक-9 में दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3,150 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की रात उपनिरीक्षक शंकरलाल टंडन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महामाईपारा के चबूतरे के पास कुछ लोग लाइट के उजाले में 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयकुमार मल्लाह (19), प्रिंस बारले (18) और आकाश कुर्रे (22), सभी निवासी महामाईपारा वार्ड क्रमांक-9 गंडई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के फड़ और पास से कुल 3,150 रुपये नकद तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की। इस मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया हैं।

