अपराध

महिला को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शादीशुदा महिला को लंबे समय से शादी का प्रलोभन व पत्नी बनाकर रखना का झांसा देकर लगातार उसका दुष्कर्म व दैहिक शोषण करने वाले हैं पुलिस शिकायत के बादगिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने ससुराल में थी उसी समय आरोपी भूपेश वर्मा मोटर साइकिल से आकर उसके घर अंदर जबरदस्ती घुस कर दुष्कर्म किया. इसके पहले भी शादी झांसा देकर पत्नी बनाकर रखूंगा करके विश्वास में लेकर आरोपी भूपेश वर्मा ने जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि इस बात को लेकर आरोपी ने धमकी दी थी कि वह किसी को कुछ ना बताये. पीड़िता के रिर्पोट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 306/23 धारा 450, 376,376(2),n ,506 भा.द.स. आपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था मामला महिला से संबंधित संवेदनशील मामला होने के चलते एसपी अंकिता शर्मा ने दिशा निर्देश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये निर्देश दिया. जिसके परिपालन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी भूपेश वर्मा पिता जितेन्द्र वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी भेंडरवानी थाना साजा जिला बेमेतरा छ.ग. के विरुद्ध अपराध सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page