
खैरागढ़। राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने परीक्षा वर्ष 2025-26 में आयोजित परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 93 के तहत उन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है जिन्होंने मूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। 12 अक्टूबर 2026 को प्रभारी परीक्षा विभाग डॉ.मानस कुमार साहू द्वारा आदेशानुसार परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।


