KCG

जालबांधा स्टेट हाईवे में लगे जर्जर प्रवेश द्वार की मरम्मत के लिये विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. विधायक प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता ने अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ को जालबांधा गांव के प्रवेश द्वार की जीर्ण-शीर्ण स्थिति के बारे में अवगत कराया है। प्रवेश द्वार की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है और यह राहगीरों एवं ग्रामीणों के लिये खतरा उत्पन्न कर रही है।प्रवेश द्वार की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि हल्के से हिलाने पर भी यह डगमगाने लगता है। यह स्थान स्टेट हाइवे पर स्थित है जहाँ दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।प्रवेश द्वार पर स्थापित क्षेत्रीय विधायक का चित्र भी क्षतिग्रस्त हो चुका है।विधायक प्रतिनिधि ने अनुविभागीय अधिकारी से निवेदन किया है कि इस समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से प्रवेश द्वार की शीघ्र मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कराया जाये।उन्होंने कहा कि इससे संभावित दुर्घटना से बचा जा सकेगा और राहगीरों एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page