KCG

खैरागढ़ में मंदिरों के पुजारियों की संयुक्त बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ मंदिरों के पुजारियों की संयुक्त बैठक दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आहूत हुई। बैठक में नगर के मंदिरों को पॉलिथीन एवं तंबाकू मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया गया। ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित बैठक में शामिल सभी सक्रिय सदस्यों ने मंदिरों के आसपास दुकान लगाने वालों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिये पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में दंतेश्वरी आध्यात्मिक साधना केंद्र के पं.डॉ.मंगलानंद झा ने बताया कि 30 मार्च रविवार से हिंदू नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है। नवीन संवत 2082 का सिद्धार्थ नाम है। उन्होने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि नवीन संवत्सर के स्वागत में अपने-अपने घरों पर देव ध्वज फहराये एवं शाम को घर के सामने चौक या रंगोली डालकर 9 मिट्टी के नये दीपक जलायें। बैठक में दंतेश्वरी, महामाया, शीतला मंदिर, बम्लेश्वरी, बांके बिहारी आदि मंदिरों के पुजारियों ने तंबाकू मुक्त परिसर बनाने में सहयोग करने का निवेदन किया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण विभाग संयोजक मनोहर चंदेल, नगर प्रचार प्रमुख निक्कू श्रीवास, पं.रक्षानंद झा, निखिल सिंह, रेखा झा सहित पुजारी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page