KCGपॉलिटिक्स

खैरागढ़ में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भाजपा के पं.दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को गोलबाजार स्थित बाफना भवन में हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रशिक्षण प्रभारी अजय राव, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिशेषर साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत-राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ हुई। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और हर कार्यकर्ता का प्रशिक्षित व जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सरकार की योजनाओं और जनहित के मुद्दों की जानकारी रखनी चाहिए ताकि वे समाज में सही मार्गदर्शन कर सकें।
उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास और स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। वहीं राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना और किसानों को बोनस भुगतान का भी जिक्र किया। दूसरे सत्र में भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भाजपा के इतिहास, संगठन विस्तार और विचारधारा पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।कार्यक्रम में जिला भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page