KCG

युवा भाजपा नेता निमेश सिंह को मिली आमदनी समिति की जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पांडादाह मंडल भाजपा के युवा नेता व क्षेत्र के समाजसेवी निमेश सिंह (मिंटू) को आमदनी समिति की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि सेवा सहकारी समिति आमदनी में श्री सिंह को तीसरी बाद निर्विवाद अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि ग्राम कुर्रूभाठ निवासी निमेश सिंह राजपरिवार खैरागढ़ से ताल्लुक रखते हैं और गांव के पटेल (मुखिया) भी हैं। इसके साथ ही वे ग्राम पंचायत में पंच तथा सन् 2010 से 2020 तक सेवा सहकारी समिति आमदनी के अध्यक्ष रह चुके हैं। नियुक्ति उपरांत किसानों के हित में सतत् कार्य करने का संकल्प लेते हुये निमेश ने अपनी नियुक्ति के लिये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू सहित भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page