देश-विदेश

छत्तीसगढ़ी लोक गायिका ममता चंद्राकर को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ.ममता चंद्राकर को देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत किया है. कला-संगीत के क्षेत्र में दिये जाने वाले इस शीर्ष सम्मान को प्राप्त करने पर डॉ.चंद्राकर को कला-संगीत, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति, विधि, समाजसेवा, व्यापार, कृषि, चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उनके परिजनों, परिचितों, शुभचिंतकों और दर्शकों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं वहीं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलसचिव प्रो.डॉ.आईडी तिवारी सहित सभी डीन, शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थियों के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page