KCG

गंडई नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के राजा लाल टारकेश्वर शाह खुशरो ने कांटे की टक्कर में भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़/गंडई. नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने अपनी सरल छवि व कुशल रणनीति के दम पर कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता (डब्बू) को 240 वोट से मात देकर भाजपा के गढ़ में ही भाजपा को पटखनी दे दी। गौरतलब है कि गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने गंडई के जमींदार राजा लाल टारकेश्वर शाह को टिकट दी थी वहीं भाजपा ने पूर्व पार्षद व संगठन से जुड़े खास सिपहसालार राजेश मेहता उर्फ डब्बू को चुनावी मैदान में उतारा था पर जब शनिवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आखरी राउंड के बाद अंततः राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने भाजपा के मजबूत किले में सेंध लगाते हुए यादगार जीत हासिल की।

गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कुल 8475 मत पड़े थे जिसमें से कांग्रेस प्रत्याशी राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो को 4288 वोट मिला वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता उर्फ डब्बू को 4048 वोट प्राप्त हुआ। 139 मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को नापसंद करते हुये नोटा को वोट दिया। कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी राजा खुसरो ने कुल 240 वोट के अंतर से भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता को परास्त किया और गंडई में भी कांग्रेस को शानदार जीत दिलाई। जीत के बाद विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे सहित संगठन के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विजयी अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page