KCG

धान की फसल में माहू व मौसम के कारण क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजे की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. माहू कीट व बदलते मौसम में चपेट में आने के कारण ग्राम चारभाठा के किसानों की धान फसल क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके मुआवजे की मांग लेकर कृषक कलेक्टर पहुंचे। अपने साथ क्षतिग्रस्त धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अपनी परेशानी बताई। किसानों ने बताया कि गांव के सभी किसानों की फसलें माहू कीट व मौसम के प्रकोप के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त फसल क्षति का निराकरण करते हुये किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने कलेक्टर से मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page