KCG

अवैध महुआ शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए केसीजी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गातापार पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम गातापार जंगल में एक महिला द्वारा अपने घर के सामने हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम गातापार जंगल निवासी 37 वर्षीय योगिता देवांगन को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से झिल्ली पैकेटों में भरी लगभग 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब एक हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ के दौरान महिला शराब रखने एवं विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना गातापार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page