KCG

खैरागढ़ के दाऊचौरा वार्ड में सफाई व्यवस्था सुधारी, पार्षद ने स्वयं संभाली जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नगर के दाऊ चौरा वार्ड क्रमांक 16 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पार्षद एवं लोकनिर्माण सभापति विनय देवांगन ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और जहां जहां नालियों पर अतिक्रमण या अवरोध पाया गया उसे शीघ्र हटाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा आवागमन की सुविधा के लिए नालियों को पाट दिया गया है। इससे नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है जिसके कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए पार्षद ने संबंधित लोगों को तत्काल मलबा हटाने और नालियों को सुचारु रूप से चालू रखने के निर्देश दिए। विनय देवांगन ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि कचरा नालियों या सड़कों पर न फेंकें बल्कि उसे एकत्र कर सफाई कर्मियों को सौंपें ताकि नियमित रूप से उसका निस्तारण किया जा सके और वार्ड में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों के सहयोग के बिना न तो वार्ड को और न ही शहर को साफ सुथरा रखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग मिलकर इस दिशा में प्रयास करें तो खैरागढ़ को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page