KCG

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 5 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को दाउचौरा क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण अभियान चलाते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर दुकानदारों और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्रवाई के दौरान दाउचौरा स्थित वचन दूध कलेक्शन एवं चिलर सेंटर से गाय एवं भैंस के दूध के नमूने लिए गए वहीं मेसर्स एजेंसी से मैंगो फ्लेवर आईस कैंडी (चुस्की), हल्दी पाउडर 500 ग्राम तथा राजश्री चायपत्ती 250 ग्राम के विधिक नमूने संकलित किए गए। इस प्रकार कुल चार नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ स्थित मेसर्स काश्वी इंटरप्राईजेस से मैंगो ट्रेस लिचेस 250 ग्राम का एक विधिक नमूना लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। इस तरह कुल पांच खाद्य नमूनों की जांच कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन अद्यतन रखने तथा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भंडारण से बचने के निर्देश दिए। विभाग ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page