राजनांदगांव

16 को मुढ़ीपार में आयुष स्वास्थ्य मेला

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ब्लॉक के वृहद ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में शुक्रवार 16 दिसंबर को एक दिवसीय नि:शुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन रखा गया है. संचालक आयुष रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगांव के मागदर्शन में शुक्रवार को एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है.

शिविर के आयोजन से जुड़ी एसटी जनबंधु ने बताया कि इस शिविर में अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, श्वास रोग, खून जाँच व मधुमेह रोग सहित अन्य सभी प्रकार के जटिल रोगों का आयुर्वेद होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से निदान कर जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया जायेग. जनबंधु ने बताया कि ये शिविर बस स्टैंड चौक मुढ़ीपार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page