KCG

शिक्षक दिवस पर संकुल जंगलपुर में गूंजा शिक्षा और सम्मान का संदेश

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। संकुल केंद्र जंगलपुर में शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर शिक्षा के महत्व गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक संजय सिंह राजपूत ने भारत के महान दार्शनिक शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा को जीवन में सफलता और व्यक्तित्व निर्माण का आधार बनाने का आह्वान किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल की प्राथमिक शाला मरदकठोरा के प्रधान पाठक राजेश प्रजापति को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार प्राप्त होने पर संकुल केंद्र में सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों नवाचारी प्रयासों तथा विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके कार्यों को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में धोधा संकुल समन्वयक रामसुख निषाद, जंगलपुर संकुल समन्वयक संजय सिंह राजपूत, देव कुमार वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, मीना जंघेल, राकेश जंघेल सहित संकुल क्षेत्र के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page