KCG

विद्यालय में शौचालय की समस्या, ग्रामीणों ने बताई शैडो विधायक को समस्या

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. छुईखदान ब्लॉक के ग्राम संबलपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में शौचालय नहीं होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीण शैडो विधायक व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात किये। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्कूल संबलपुर में एक ही शौचालय होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मांग पर श्री सिंह ने शौचालय निर्माण के लिये एक लाख रुपये व झूला के लिये 50 हजार रुपये देने की बात कही वहीं ग्रामीणों द्वारा जन भागीदारी से किए गए पौधारोपण और उसके संरक्षण की उन्होंने प्रशंसा की। इस दौरान सरपंच जोगेंद्र कश्यप, नोहर जंघेल, लोकुराम जंघेल, गिरवर ठाकुर, गुलाब ठाकुर, साहस राम जंघेल, दुलारू राम जंघेल, विजय कुमार जंघेल व महेश जंघेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page