KCGहेल्थ

रक्तदान महादान: जैन यूथ क्लब ने युवाओं से आगे आने की अपील

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए जैन यूथ क्लब खैरागढ़ ने युवाओं और नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान के समान होता है। इसी उद्देश्य से युवाओं को “रक्तवीर” बनकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्लब की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जो भी व्यक्ति रक्तदान करना चाहते हैं वे अपना नाम और मोबाइल नंबर जैन यूथ क्लब के किसी भी सदस्य के पास दर्ज करा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति सीधे क्लब सदस्यों को कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी जानकारी भेज सकते हैं। क्लब सदस्यों ने बताया कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान के लिए नाम दर्ज कराने चमन जैन (8109471006), अक्षत जैन (7746867880), भव्य जैन (9179066103) तथा आयुष जैन (7477045959) से संपर्क किया जा सकता है। जैन यूथ क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और कई जिंदगियां बचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page