Advertisement
KCGशिक्षा

कामठा स्कूल में आंबेडकर जयंती पर प्रश्नोत्तरी कल, निःशुल्क रहेगा आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कामठा में भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को बाबा साहेब के जीवन विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना है। प्राचार्य जयराम देशमुख के अनुसार प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्कूल परिसर में होगी। प्रतिभागियों को सुबह 11 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।प्रतियोगिता को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए कुल प्रश्नों में से 25 प्रतिशत प्रश्न आंबेडकर के जीवन दर्शन और उनके कार्यों से संबंधित रखे जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम से लेकर सातवें स्थान तक नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें। स्कूल प्रबंधन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है ताकि समाज में आंबेडकर के विचारों का व्यापक प्रसार हो सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page