पॉलिटिक्स

कांग्रेस के महाधिवेशन से घबरा गई भाजपा- रतन

भाजपा शासित राज्यों में ईडी क्यों गायब

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी तो ईडी व सीबीआई से क्या डरेगी उक्त बातें नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के एल्डरमैन रतन सिंगी ने केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर हुई ईडी की कार्यवाही एक राजनीतिक षडयंत्र है क्योंकि रायपुर में होने वाले कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व अडानी की सच्चाई उजागर होने से भाजपा पूरी तरह घबरा चुकी है और अब वो खिसियानी बिल्ली की तरह खम्बा नोचने का कुत्सित प्रयास कर रही है. एल्डरमैन रतन सिंगी ने कहा कि अगर छापा मारना है तो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह व भाजपा नेताओं के घर में छापा मारो जो 15 साल से छत्तीसगढ़ पर राज कर हजारों करोड़ों रूपए का घोटाला किया है. भाजपा सिर्फ विपक्षी पार्टियों को दबाने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. वह भी उस वक्त जब रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन शुरू होने वाला है जिसे निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ईडी की कार्यवाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है. केन्द्र की मोदी सरकार कांग्रेस को टारगेट कर पिछले 9 सालों से विपक्षी पार्टियों व कांग्रेस नेताओं पर ईडी व सीबीआई के माध्यम से कार्यवाही कर रही है. महाधिवेशन से पहले केन्द्र की भाजपा सरकार की ओर से ईडी का दुरूपयोग कर छग के कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना भाजपा की कायरता को दर्शाता है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page