KCG

जंगली सुअर के हमले से 43 वर्षीय अधेड़ घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जंगली सुअर के हमले से 43 वर्षीय अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया है जिसका खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। जानकारी अनुसार समीपस्थ ग्राम सिंगारघाट निवासी उत्तम पिता पुसाऊ यादव उम्र 43 वर्ष ग्राम सिंगारघाट का रहने वाला है। उत्तम यादव रोज की तरह अपने काम में ग्राम केशला गया हुआ था। उत्तम यादव राज मिस्त्री का काम करता है कुछ दिनों से उनका ग्राम केशला में काम चल रहा हैं। 14 जून की शाम 6 बजे काम बंद करने के बाद उत्तम रोज की तरह हाथ पैर धोकर अपने घर ग्राम सिंगारघाट के लिये निकलने वाला ही था ठीक उसी समय अचानक एक जंगली सुअर ने उत्तम पर हमला कर दिया। लहूलुहान उत्तम शाम तकरीबन 7 बजे खैरागढ़ सिविल अस्पताल किसी तरह मोटर सायकल चलाते हुये पहुंचा जहाँ चिकित्सकों ने घायल का तत्काल इलाज शुरू किया और अब वह खतरे से बाहर हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page