KCG

गणेश पंडालों में चढ़े आस्था के फूलों का होगा संग्रहण, समूह की महिलाये बनाएंगी अगरबत्तियां

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. बीते दिनों पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने खैरागढ़ पहुंचकर हरियाली बहिनी द्वारा संचालित आस्था रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाली बहिनी जिला केसीजी के द्वारा देवी-देवताओं के पंडालों में चढ़े आस्था के फूल का संग्रहण कर अगरबत्ती बनाने का काम करेंगे। पद्मश्री फुलबासन यादव ने गुरुवार को खैरागढ़ पहुंचकर बस स्टैंड के पास लगे गणेश पंडाल वालों से आग्रह किया वहीं पंडाल के सदस्यों ने फूल को एकत्रित कर उन्हें सौंपा। इस दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव ने कहा कि आस्था के फूल नदी-नालों में विसर्जित करने से गंदगी फैलने की संभावनाएं ज्यादा रहती है इसलिए अभियान चलाकर देवी-देवताओं के पंडालों में चढ़े आस्था के फूलों का संग्रहण कर अगरबत्ती बनाने का काम किया जायेगा। जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान पत्रकार दिनेश साहू, विमल बोरकर, हरियाली बहिनी के संयोजक शिव देवांगन, विनोद साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page