अपराध

लैंको सोलर प्लांट से डेढ़ लाख की सामान चोरी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में संचालित लैंको सोलर प्लांट में डेढ़ लाख रूपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है जानकारी अनुसार प्रार्थी अलताफ कुरैशी पिता इकबाल अहमद उम्र 25 साल निवासी कोरबा बालको ने ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह लैंको प्लांट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, गुरूवार 22 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने प्लांट में घूसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

रिपोर्ट पश्चात पुलिस टीम ने शनिवार 24 दिसंबर को लैंको सोलर प्लांट महरूमखुर्द में जाकर जांच किया जहां पता चला कि रात में प्लांट के पीछे दिवार की ओर से चढक़र अज्ञात आरोपी अंदर घूसे और प्लांट में रखे 11 नग मॉनिटर, 3 नग सीपीयू तथा पैनल पार्ट, लोहा, कॉपर कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की चोरी कर ली गई. पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page