छत्तीसगढ़शिक्षा

अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर स्थित स्व.देवी जी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय में राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा एम.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए “अमेरिका इजरायल बनाम ईरान” विषय पर पीपीटी प्रस्तुति एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में चल रहे इस संघर्ष के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। प्रस्तुतियों के दौरान छात्रों ने युद्ध के कारणों इसके अंतरराष्ट्रीय प्रभावों तथा वैश्विक राजनीति पर पड़ने वाले असर का गहन विश्लेषण किया। साथ ही तेल संकट, सुरक्षा चुनौतियों, रणनीतिक नीतियों और विश्व अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भारत पर संभावित प्रभावों को भी विद्यार्थियों ने अपने विचारों में प्रमुखता से शामिल किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष टी.एल. वर्मा की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समसामयिक विषयों पर निरंतर अध्ययन और शोध के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.एस. वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page