KCG

उदयपुर से शिवधाम शिव कोकड़ी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, शामिल हुए विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सावन माह के पावन अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उदयपुर से शिवधाम शिव कोकड़ी तक विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में ‘बोल-बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भी शामिल हुए और कांवड़ियों के साथ शिवधाम शिव कोकड़ी तक यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कांवड़ियों में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और विशेष उत्साह देखने को मिला।

विक्रांत सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में समाज की सक्रिय भागीदारी हमारी परंपराओं को मजबूत करती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ यात्रा पूर्ण करने की अपील की है। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में शिवभक्तों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बन रहा था। हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया।

कांवड़ यात्रा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल, देवकुमार सेन, अशोक पाल, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह रहा। भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page