Advertisement
Uncategorized

आवास निर्माण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं- सीईओ पटेल

खैरागढ़। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने विकासखंड छुईखदान के ग्राम पंचायत श्यामपुर और लक्ष्मणपुर का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे एवं प्रारंभ नहीं हुए आवासों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित हितग्राहियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित अमला मौजूद रहा। सीईओ ने छत स्तर तक पहुंच चुके सभी आवासों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए वहीं खिड़की व छज्जा स्तर पर निर्माणाधीन मकानों को अप्रैल माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने की बात कही। जिन हितग्राहियों को दूसरी किस्त मिल चुकी है उन्हें निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष रूप से चेताया गया।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है उन्हें नोटिस जारी कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर हितग्राहियों को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया ताकि वे समय पर अपना आवास पूरा कर सकें। इसके अलावा लंबित पंजीयन आधार सीडिंग और जियोटैगिंग जैसे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने यह भी कहा कि जिन हितग्राहियों को अभी तक प्रथम किस्त प्राप्त नहीं हुई है उनके ई-केवाईसी और NPCI सीडिंग की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए जिससे आवास निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page