अपराध

मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. मंदिर में घुसकर भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार रविवार 5 जून को प्रार्थी महेश्वर वर्मा पिता बेगरू राम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी गाड़ाडीह ने खैरागढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति शीतला मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित कर गंदी-गंदी गाली गलौच किया है.

सूचना पर थाना प्रभारी खैरागढ़ द्वारा आरोपी गौतम वर्मा के कृृत्य को गंभीरता से देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जिसके बाद एसपी संतोष सिंह, एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश पांडेय ने टीम गठित कर रवाना किया और आरोपी को घटना स्थल पर पहुंचकर विधिवत गिरफ्तार किया तथा आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 295-ए, 294 कायम कर न्यायालय में पेश किया जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page