KCG

लखपति दीदी योजना की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

खैरागढ़. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत केसीजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के जिला परियोजना प्रबंधक उमेश तिवारी ने अब तक चयनित लखपति दीदी की प्रगति एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित विकासखंडवार लक्ष्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने डिजिटल आजीविका पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुये कहा कि चयन प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाए ताकि महिलाओं को समय पर प्रशिक्षण व सहायता मिल सके। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि योजना के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न हो तथा प्रत्येक लक्षित महिला तक योजना का लाभ पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों से महिलाओं को स्वरोजगार, कृषि आधारित आयवर्धन एवं अन्य उद्यमिता गतिविधियों के लिये प्रेरित करने पर विशेष बल देने को कहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page