अपराध

बिजली बिल अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी

मामला रानी रश्मि देवी नगर खैरागढ़ का

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के रानी रश्मि देवी नगर में बिजली बिल अपडेट को लेकर लाखों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार रानी रश्मि देवी नगर की रहने वाली रीना वर्मा पिता बृजभूषण वर्मा उम्र 22 वर्ष ने खैरागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते 7 नवंबर को अज्ञात आरोपी के द्वारा बिजली बिल अपडेट के नाम पर कॉल आया और रात में तुम्हारी लाइैट काट दी जायेगी कहकर एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराया जिसके बाद उसके पिता बृजभूषण के जिला सहकारी बैंक खाते से क्रमश: 47205 रूपये, 1000 रूपये, 1500 रूपये कुल 49705 रूपये तथा बंधन बैंक के खाते से 64 हजार रूपये इस तरह कुल 1 लाख 13 हजार 705 रूपये निकाल लिया गया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी के तहत धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच-विवेचना में लिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page