Uncategorized

अधिक शोर कर डीजे बजाने वाले तीन के खिलाफ हुई कार्रवाई, वाहन भी हुआ जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए केसीजी पुलिस ने अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धाराओं 4 एवं 15 के तहत प्रकरण दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र में 11 फरवरी 2026 को चन्द्रशेखर विदान 35 वर्ष निवासी खैरागढ़ के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत कार्रवाई की गई। उनके कब्जे से डीजे साउंड सिस्टम और डीआई वाहन जब्त किया गया।
इसी तरह 18 फरवरी 2026 को छुईखदान क्षेत्र के भुलाटोला निवासी भोला जंघेल 22 वर्ष के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2026 दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम एवं पिकअप वाहन जब्त किया गया। वहीं थाना गंडई क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को विशाल नारबोदे 23 वर्ष निवासी टेमनी थाना लांझी जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम एवं आईचर वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिक शोर करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page