KCGअपराध

अवैध शराब के दो तस्कर गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जालबाँधा पुलिस चौकी ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 10.620 लीटर अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल व 1 लाख 920 रुपये का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शेरगढ़ तिराहा, पोटिया में घेराबंदी कर मनीराम लहरे (40 वर्ष) निवासी बाजार अतरिया को पकड़ा गया। उसके पास से 30 पौवा अंग्रेजी डिलक्स व्हिस्की तथा परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सीजी 08 एबी 4828) जब्त की गई। शराब की कीमत 3,600 रुपये और बाइक की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार जालबाँधा नहर के पास कच्ची सड़क पर की गई दूसरी कार्रवाई में बॉबी रजक (23 वर्ष) निवासी बाजार अतरिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 29 पौवा देशी प्लेन शराब (5.220 लीटर) तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल (सीजी 08 एजे 2782) जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत 2 हजार 320 रुपये तथा बाइक की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 10.620 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत 5 हजार 920 रुपये तथा दो मोटर साइकिल समेत कुल 1 लाख 920 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page