अपराध

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचोला में रविवार रात्रि में 20 वर्षीय युवक नितेश कुमार मंडावी ने अपने घर के कोठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने सुबह कोठे के साफ-सफाई के दौरान नितेश को फांसी के फंदे में लटका देखा जिसके बाद वह इस भयानक मंजर को देखकर अपनी सुध-बुध खो बैठी और बाद में परिजनों ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगो को दी और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस युवक की मौत की विवेचना में जुटी है। अभी युवक की मौत की कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page