धर्म

गौ सेवा समिति के प्रयत्न से जिला मुख्यालय में खुला प्याऊ घर, स्काउट गाइड के रोवर देंगे रोजाना निस्वार्थ सेवा

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़ . भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रदेश अधिकारियों के निर्देश पर जिला आयुक्त स्काउट पदेन जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में पुराने बस स्टैंड मे ग्रीष्म कालीन प्याऊ घर सेवा की शुरूआत हुई हैं. इस अवसर पर स्काउटिंग परंपरा अनुसार अतिथियों का स्कार्फ लगा कर स्वागत किया गया. श्री राम गौ सेवा समिति के सहयोग से डीईओ लालजी द्विवेदी ने प्याउ घर का शुभारंभ किया. शीतल पेय जल व शरबत वितरण किया गया. इस अवसर सेवानिवृत्त बीईओ महेश भूआर्य, वरिष्ठ शिक्षक कमलेश्वर सिंह, सुनील गुनी, क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल, केके वर्मा, हेम लाल वर्मा, मनोहर लाल चंदेल, नवीन जैन, हर्ष शर्मा, सूर्य कुमार, शिवम ताम्रकार, हरिंतक द्विवेदी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे. प्याऊ घर में रोजाना स्काउट गाइड रोवर रेंजर अपनी सेवा निशुल्क देंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page