KCG

उदयपुर में देवव्रत सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण


सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम पंचायत उदयपुर में पूर्व सांसद व खैरागढ़ विधायक स्व.देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण शनिवार 3 जून को किया जायेगा. जिला युकां अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने बताया कि स्व.देवव्रत सिंह की 53वीं जयंती पर गृह ग्राम उदयपुर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा उपस्थित रहेंगी वहीं अध्यक्षता स्व.देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यव्रत सिंह करेंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवजंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे व पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी उपस्थित होंगे. विशिष्ट अतिथि में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, उपाध्यक्ष ललित महोबिया, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पार्तिका संजय महोबिया, छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, खैरागढ़ शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, गंडई अध्यक्ष रमेश साहू, पिव प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र चंद्राकर, जिपं सदस्य निर्मला विजय वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष देवराज किशोर दास वैष्णव, गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, कृषि उपज मंडी खैरागढ़ अध्यक्ष दशमत जंघेल, गंडई मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित जैन, पूर्व जिपं सदस्य रेखा जंघेल उपस्थित रहेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page