KCG

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर अकीदत के साथ निकला मोहम्मदी जुलूस

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। मुस्लिम समाज का प्रमुख पर्व ईद-ए-मिलादुन्नबी बुधवार 26 अगस्त को छुईखदान नगर में हर्षोल्लास अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मस्जिद में मुंवे मुबारक की जियारत कराई गई। इसके बाद नगर के हाजियों समाज के बुजुर्गों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। परचम कुशाई के दौरान जिला मुस्लिम समाज अध्यक्ष सज्जाक खान, हाजी यूसुफ सोलंकी, हाजी सब्बीर खान, हाजी आजम शेख, महताब खान, जमात के मुतवल्ली शेख निजामुद्दीन, शेख इब्राहिम, इमाम मौलाना शाकिर अली हलीमी, इजराइल सोलंकी, नजारुद्दीन, इमरान खान, शोएब खान, लाला मिस्त्री, अलाउद्दीन, निजामुद्दीन, करामुद्दीन, इशाक खान सहित समाज के बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के बुजुर्गों के साथ युवाओं ने नात और सलाम पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस मस्जिद से प्रारंभ होकर जेठू ठेला चौक शांतिलाल चौक होते हुए बन गुलाब शाह दरगाह शरीफ पहुंचा। दरगाह शरीफ पहुंचने के बाद फातिहा खानी की रस्म अदा की गई। इस दौरान आम लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

छुईखदान नगर में विभिन्न धर्मों के पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। मोहम्मदी जुलूस के दौरान नगर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर नगरवासियों ने मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-ए-मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। दरगाह शरीफ में आयोजित फातिहा खानी के दौरान देश में अमन, चैन, खुशहाली और वतन की सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में दरगाह शरीफ पहुंचकर अपनी हाजिरी दी।

ईद-ए-मिलादुन्नबी और मोहम्मदी जुलूस को लेकर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए जिला मुस्लिम समाज अध्यक्ष सज्जाक खान, जमात के मुतवल्ली निजामुद्दीन शेख और खजांची शेख इब्राहिम खान ने प्रशासन एवं पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page