Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने गिरवर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है जिसमें खैरागढ़ से भी पूर्व विधायक को शामिल किया गया है। छग लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अनुशंसा पर विपिन कुमार वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी समाज, श्रीमती दशमत जंघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के द्वारा 21 दिसम्बर 2024 को करनाल हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा डेविड की उपस्थित में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से सामाजिकजनों की नियुक्ति की गई हैं जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरवर जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़ को बनाया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय महामंत्री भरत वर्मा राजनांदगांव, राष्ट्रीय सचिव अरुण जंघेल रायपुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हेतराम वर्मा बिलासपुर, नरोत्तम वर्मा दुर्ग, पीलाराम कौशिक कबीरधाम, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव, राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जंघेल कोहका भिलाई नगर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र जंघेल रायपुर की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को राजनांदगांव लोधी समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम चंद जंघेल सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page