अखिल जैन बने केन्द्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि

अखिल राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व पाने वाले पहले समाजसेवी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के धरमपुरा में संचालित मनोहर गौशाला के सेवाभावी संचालक अखिल जैन (पदम डाकलिया) को भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ऑफ इंडिया में पशु कल्याण मानद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. अखिल जैन छत्तीसगढ़ के पहले गौ सेवक हैं जिन्हें भारत सरकार में यह महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण नियुक्ति मिली है. गौरतलब है कि श्री जैन के अतुलनीय गौ सेवा प्रेम व जीव दया के लिये गुरूवार 20 अप्रैल को भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड ने नियुक्ति प्रदान की है जिसके बाद से ही प्रदेश सहित देशभर से उन्हें बधाई शुभकामनाएं मिल रही है.

Exit mobile version