KCGछत्तीसगढ़

नवीन कन्या महाविद्यालय में ज्ञान भारतम पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्यशाला का हुआ अयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं जिलाधीश केसीजी आदेशानुसार नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक इतिहास डॉ.जितेन्द्र कुमार सांखरे के निर्देशन में ज्ञान भारतम पाण्डुलिपि सर्वेक्षण के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ.सांखरे ने बताया कि भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा एवं बौद्धिक विकास के साक्ष्य हमारे देश के प्राचीन पाण्डुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित पोथियों में संकलित है जो कि हमारे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।नवीन कन्या महाविद्यालय से अ. प्राध्यापक दुर्वासा सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने निकट या आसपास गाँवों में भी यदि इस प्रकार की पाण्डुलिपि या ऐतिहासिक सामग्री किसी व्यक्ति या संस्था के पास हो तो उन्हें चिन्हित कर जानकारी उपलब्ध करायें क्योंकि ऐसी सामग्रियाँ हमारे देश के गौरवशाली इतिहास के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन अ. प्राध्यापक सुश्री मैथिली पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ.मेधाविनी तुरे ने किया। इस अवसर पर सभी विभाग के प्राध्यापकगण जिनमें सर्वश्री अजय वर्मा, मानिकचंद बंजारे, सौरभ साहू, सौम्या गुप्ता, पायल सुधाकर, वासुदेव साहू, शिखा जोशी, टिकेश्वरी साहू, वर्षा साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page