Uncategorized

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत झंडे का हुआ अनावरण

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत से पहले नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा झंडा का अनावरण किया गया. इसके पश्चात नगर के सभी वार्डों में रैली निकालकर घर-घर झंडा फहराने का शुभारंभ किया जायेगा. नगर के लगभग 11 हजार घरों में इस बार एक साथ तिरंगा लहरायेगा जिसके लिये नगर पालिका के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है. आम जनमानस के लिये नगर पालिका परिसर में झंडा काउंटर भी लगाया गया है जहां महिला समूह के द्वारा बनाये गये झंडे का विक्रय किया जायेगा. इच् छुक नागरिक उक्त काउंटर से झंडे की खरीदी कर सकते हैं. तिरंगा झंडा अनावरण के दौरान नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page