KCG

स्वतंत्रता दिवस पर दाऊचौरा विद्यालय एवं अंबेडकर चौक में हुआ ध्वजारोहण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर वार्ड पार्षद एवं सभापति विनय देवांगन ने दाऊचौरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं अंबेडकर चौक में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर सहित नगर पालिका के समस्त पार्षद, वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मदन देवांगन, मुन्ना देवांगन, अवतार देवांगन एवं जितेंद्र निषाद सहित दाऊचौरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका दीपिका सिंह, शिक्षिकाएं सावित्री ठाकुर एवं सीमा बोकड़े तथा विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page