KCG

स्कूल गेट पर नींबू-मिर्ची से मचा हड़कंप, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग बंद हो जाने से मची सनसनी

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। ग्राम पंचायत बिजेतला के शासकीय प्राथमिक स्कूल के मुख्य गेट पर शिक्षक दिवस के दिन नींबू-मिर्ची बांधे जाने की घटना सामने आने के बाद बच्चों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का लाइव दृश्य तो दिखाई देता है लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं होने की जानकारी सामने आने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर नींबू-मिर्ची बंधी मिलने की जानकारी के बाद दिनभर यह मामला बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में स्कूल के प्रवेश द्वार पर इस तरह की वस्तु मिलने के मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों का लाइव दृश्य दिखाई देता है लेकिन रिकॉर्डिंग की व्यवस्था काम नहीं कर रही है। ऐसे में स्कूल परिसर अथवा आसपास किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने से जांच प्रभावित हो सकती है।

अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी जांच कराने तथा रिकॉर्डिंग व्यवस्था तत्काल शुरू कराने की मांग की है। साथ ही मुख्य गेट पर नींबू-मिर्ची बांधे जाने की घटना की भी जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के मन में किसी तरह का भय पैदा न हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण वाला स्थान होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page