KCG

सुशासन: आजादी के बाद पहली बार वनांचल के 67 घरों तक पहुंची बिजली

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के सहयोग से वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम लछना झिरिया एवं कांशी बहेरा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। पीएम-जगुआ योजना के तहत आजादी के बाद पहली बार इन गांवों को परंपरागत विद्युत लाइन से जोड़ा गया है। दशकों से अंधेरे में जीवन बसर कर रहे वनांचल के 67 परिवारों के घरों में पहली बार बिजली का बल्ब जलने से ग्रामीणों में उत्सव का माहौल है। इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने के लिए विद्युत विभाग ने दुर्गम रास्तों के बीच लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी निम्नदाब (LT) लाइन का विस्तार किया है। साथ ही गांव की बिजली से संबंधित जरूरतों को पूरी करने के लिए 25 केवीए के 3 नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है। यह कार्य कलेक्टर इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के विशेष निर्देश पर पूर्ण किया गया है। कार्यपालक निदेशक शैलेट एवं अधीक्षण अभियंता कंवर के कुशल मार्गदर्शन में इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा गया। विशेष रूप से खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे के सतत निरीक्षण और सक्रिय पर्यवेक्षण के बदौलत वनांचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तकनीकी बाधाओं को दूर कर इस कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जा सका है। लछना झिरिया एवं कांशी बहेरा में बिजली पहुंचने से यहां ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। बच्चों की शिक्षा और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। इन 67 घरों के लाभार्थियों ने इस बड़ी सौगात के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page