KCGधर्म

1 मई से धर्म नगरी पांडादाह में होगा राम कथा का समागम, तैयारियां पूरी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पांडादाह स्थित भगवान बलदेव जी मंदिर परिसर में 1 मई से 5 मई 2026 तक भव्य राम कथा समागम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन को लेकर पांडा दाह सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस वर्ष कथा वाचन के लिए जाजगीरी से आचार्य नारायण महाराज पहुंच रहे हैं। मंदिर सेवा समिति के सदस्य घर-घर पहुंचकर पीला चावल देकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर शीतल पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

संभावित भीड़ को देखते हुए पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। आयोजकों के अनुसार अविभाजित राजनांदगांव जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव के सहयोग से पिछले 15 वर्षों से रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति समारोह के रूप में आयोजित किया जाता रहा है। मंदिर सेवा समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राम कथा श्रवण करने की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page