KCG

रंगकर्मी शिशु कुमार सिंह को मिली पीएचडी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के युवा रंगकर्मी और आवाज फिल्म एंड थियेटर सोसायटी के संस्थापक शिशु कुमार सिंह को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई है। उनका शोध कार्य छत्तीसगढ़ के रंगमंच का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर आधारित था। शिशु कुमार सिंह ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से बी.ए. थिएटर एम.ए. थिएटर और एम.फिल थिएटर की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। शिशु ने परफॉर्मिंग आर्ट में नेट की पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और नई दिल्ली के संस्कृति मंत्रालय द्वारा फेलोशिप अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। शिशु लगातार रंगमंच में सक्रिय रहते हैं और नाटक निर्देशन, अभिनय के साथ-साथ प्रदेश और प्रदेश के बाहर नाट्य शिविरों में प्रशिक्षक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। उनका शोध कार्य छत्तीसगढ़ के रंगमंच के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। शिशु कुमार सिंह को संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रोडक्शन ग्रांट भी प्राप्त हुआ था। कोविड-19 महामारी के दौरान, आवाज फिल्म के सोशल मीडिया पेज पर उन्होंने देश-विदेश के कई कलाकारों की ऑनलाइन प्रस्तुतियाँ आयोजित की थी जिसमें विदेशी कलाकार भी शामिल थे। शिशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है। वे प्रधान पाठक शरद सिंह के सुपुत्र हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page