Uncategorized

सलोनी में मां शीतला मंदिर का लोकार्पण एवं ज्योति कलश स्थापना आज, जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

खैरागढ़। ग्राम पंचायत सलोनी के भाटापारा स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में रविवार 11 अक्टूबर को मंदिर लोकार्पण समारोह एवं ज्योति कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे आयोजित समारोह में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह करेंगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य खैरागढ़ खेमराज जैन, सरपंच सौरम कुमार साहू, उपसरपंच पुरानिक वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे वहीं शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में लखन लाल साहू, घम्मन साहू, खेमराज जैन सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मां शीतला मंदिर के लोकार्पण एवं ज्योति कलश स्थापना के इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की गई हैं। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी। आयोजन में ग्राम पंचायत सलोनी के समस्त ग्रामवासियों एवं पंचगणों की सहभागिता रहेगी। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page