KCG

समाजसेवी गंगाराम वर्मा का निधन, पिपरिया में शोक

सत्यमेव जयते खैरागढ़। पिपरिया के वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गंगाराम वर्मा का रविवार 5 जुलाई की रात्रि लगभग 8:30 बजे निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को पिपरिया स्थित मुक्तिधाम में सामाजिक परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रामकुमार वर्मा तथा पौत्र ओमप्रकाश वर्मा एवं प्रेमादित्य वर्मा ने उनके कफ़न-दफ़न की परंपरा का निर्वहन किया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं नागरिक शामिल हुए और दिवंगत गंगाराम वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगाराम वर्मा अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पिपरिया सहित आसपास के क्षेत्र में शोक है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page