राजनांदगांव

मदनवाड़ा में शहीद जवानों को पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. मदनवाड़ा में 13 साल पूर्व हुये नक्सली हमले में शहीद एसपी विनोद चौबे सहित 29 जवानों खैरागढ़ थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी. पुलिस थाना परिसर सहित दाऊचौरा पहुंचकर पुलिस के जवानों ने थाना प्रभारी नीलेश पांडेय की अगुवाई में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान दाऊचौरा में शहीद निकेश यादव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शहादत को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने कहा कि शहर के वीर सपूत निकेश यादव की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी. सभी पुलिस कर्मी उनकी शहादत को नमन करते हैं और पूरा पुलिस परिवार निकेश यादव के परिवार के साथ है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page