राजनांदगांव

संगीत विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के सीनियर छात्रों को दी विदाई

जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को दिया भेंट

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को विदाई दी. इस अवसर पर जूनियर्स ने सीनियर्स को भेंट स्वरूप गिफ्ट प्रदान किया और बदले में सीनियर छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया. सीनियर्स ने अपने शिक्षकों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया. संगीत संकाय के छात्र संजीव नेताम, मुरलीकांत देशमुख और श्याम सुंदर साहू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में रजिस्ट्रार और अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.आईडी तिवारी, डीन (कला संकाय) प्रो.डॉ.मृदुला शुक्ल, असिस्टेंट प्रोफेसर कौस्तुभ रंजन मिश्रा, गेस्ट लेक्चरर सुष्मिता चौधरी, रिसर्च स्कॉलर महेश केएम, जब्बार अहमद उपस्थित थे. विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में पहली बार विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रवीण मारिया, मनीष सिदार व ज्योति सोनवानी ने किया. इस अवसर पर पूजा नाग, अंजू ओसवाल, अंजुला ओसवाल, पूर्णिमा ओसवाल, श्रुति पटेल, अतुल प्रकाश वर्मा, प्रद्युम्न प्रताप सिंह, श्याम सुंदर साहू, गजेंद्र वर्मा, भूपेश वर्मा, डिगेश्वर मानिकपुरी, रिया सिदार व पूजा सोनवानी सहित छात्रगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page